जिला पंचायत सीईओ ने एपीओ बड़वारा पर की कार्यवाही, 1 दिन के लिए किया अवैतनिक, सीईओ की हिदायत, लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
कटनी। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना की वर्चुअली समीक्षा के दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह के निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने पर जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एक दिवस के लिये अवैतनिक किए जाने की कार्यवाही की है। गौरतलब है कि एपीओ बड़वारा को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना दिए जाने के बावजूद भी श्री सिंह वीसी में निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हुए। इस कारण जनपद पंचायत बड़वारा की योजना अंतर्गत समीक्षा नहीं हो सकी। फलस्वरूप सुश्री कौर ने उक्त कार्यवाही कर लोक सेवकों को सख्त संदेश दिया है कि दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।








