घर से निकली थी पानी भरने, 1 महीने तक बाकल पुलिस करती रही तलाश, बालिका मिली सांची में, पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद हुई नाबालिक बालिका, परिजनों को किया सुपुर्द

Oplus_16908288

घर से निकली थी पानी भरने, 1 महीने तक बाकल पुलिस करती रही तलाश, बालिका मिली सांची में, पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद हुई नाबालिक बालिका, परिजनों को किया सुपुर्द

कटनी। बाकल पुलिस ने करीब एक माह से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को बालिका के परिजनों ने थाना बाकल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री पानी भरने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर थाना बाकल में अपराध क्रमांक 296/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना बाकल पुलिस की विशेष टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान मिले मानवीय सूत्रों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि बालिका ताजपुर (संगरा), थाना सांची, जिला विदिशा में है। इसके बाद पुलिस टीम परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और 1 अगस्त 2026 को बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बेटी के सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना की। कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी, उपनिरीक्षक बी.एल. ठाकुर, प्रधान आरक्षक शिवसिंह, प्रधान आरक्षक सूरलाल उइके, प्रधान आरक्षक नकुल पटेल, प्रधान आरक्षक वंदना उइके, महिला आरक्षक रक्षा साहू सहित थाना बाकल पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

ई-गवर्नेंस की दिशा में निगमायुक्त तपस्या परिहार की अभिनव पहल, नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अभिलेख एवं नस्तियों का होगा डिजिटाइजेशन, डिजिटल रिकॉर्ड प्रणाली से बढ़ेगी पारदर्शिता और सुरक्षा