शहर की सुरक्षा को लेकर कटनी पुलिस ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, शहर में डीएसपी शिवा पाठक ने दलबल के साथ शैडो एरिया और संवेदनशील इलाकों में की सघन चेकिंग

कटनी। जिले में आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिलेभर के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चेकिंग और फ्रिस्किंग अभियान संचालित किया गया।
अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के नेतृत्व में थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र के फारेस्टर वार्ड, कावसजी वार्ड, वंशरूप वार्ड, पाठक वार्ड, रामनिवास सिंह वार्ड, रामकृष्ण परमहंस वार्ड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड, विवेकानंद वार्ड, मदन मोहन चौबे वार्ड और नेहरू वार्ड (बरगवां) सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की।
इसके अलावा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजार, पार्क, सुनसान मार्ग और शैडो एरिया में देर रात तक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने बिना उचित कारण घूम रहे लोगों, संदिग्ध वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन किया तथा उनके दस्तावेजों और सामान की जांच की। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष सुरक्षा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *