उपद्रवी पर निवार पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, ग्राम तखला में हंगामा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

कटनी। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी निवार पुलिस ने ग्राम तखला में उपद्रव करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा ने 28 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए गणेश रजक (31 वर्ष), पिता सुशील रजक, निवासी ग्राम तखला, थाना माधवनगर को उपद्रव करने के मामले में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव सेन एवं आरक्षक अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था भंग करने वाले एवं उपद्रवियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *