स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर निगम की सख्ती, मेन बाजार में स्पॉट फाइन की कार्रवाई, वार्ड क्रमांक 4 एवं 42 में गंदगी फैलाने वाले प्रतिष्ठानों पर 2900 का लगा जुर्माना

कटनी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 42 संत कंवरराम वार्ड के माधवनगर मेन बाजार क्षेत्र एवं इंदिरा गांधी वार्ड के बस स्टैंड क्षेत्र में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार अभियान के दौरान दीपक मोटवानी, शंकर मोटवानी, राकेश जैसवानी, शंकर भोजनालय, आकाश धमीजा, अजय प्रजापति एवं मां प्रोविजंस पर गंदगी फैलाने के कारण 200-200 रूपये तथा शराब दुकान पर 500 रूपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं अभियान के दौरान इंदिरा गांधी वार्ड बस स्टैंड क्षेत्र में पांच लोगों के विरुद्ध 1 हजार का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल 2 हजार 900 रूपये का स्पॉट फाइन वसूल किया गया। यह कार्रवाई स्वच्छता निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री के नेतृत्व में की गई। अभियान में वार्ड दरोगा विनय अर्खेल, संदीप कुंडे, सोहन बिरहा, लीलाधर अर्खेल एवं संदीप मोगरे, मनोहर चमकेल उपस्थित रहे।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नागरिकों एवं व्यापारियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने, स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने तथा निर्धारित व्यवस्था का पालन न करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। नगर निगम ने सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा स्वच्छ, सुंदर और सर्वश्रेष्ठ कटनी के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *