सलैया चौकी पुलिस ने विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ अभियान के तहत छात्रों के बीच किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सलैया चौकी पुलिस ने विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ अभियान के तहत छात्रों के बीच किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कटनी। जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार 28 जुलाई 2026 को चौकी सलैया पुलिस द्वारा ग्राम गुर्जीकलां स्थित स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्कूल के अध्यापकों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों को भी नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी विनोद पाण्डेय एवं पुलिस सैनिक रमेश उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟लागा वर्दी में दाग?🌟 एक और संगीन आरोपों से घिरी सीएसपी?, हड़प ली आरोपी की जमीन?, आई जी ने शुरू कराई जांच, देश में पहली बार आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल, जांच के घेरे में विवेचना, न्यायालय में पहुंचा परिवाद

ओवरलोडिंग, बिना नंबर वाले वाहनों एवं स्‍कूल बसों के विरूद्ध चलायें जांच अभियान, बैठक में कलेक्‍टर ने दिये निर्देश, शिक्षा परिसरों के आस-पास नशे के कारोबार में लिप्‍त दुकानों की करें जांच