ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को निवार पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की बैटरी बरामद

ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को निवार पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की बैटरी बरामद

कटनी। जिले की निवार चौकी पुलिस ने ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बैटरी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को एक फरियादी ने चौकी निवार पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके खड़े ट्रक से अज्ञात बदमाश रात के समय बैटरी चोरी कर ले गए हैं। मामला दर्ज कर विवेचना के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहित चौधरी (19) पिता शिवकुमार, दीपक चौधरी (20) पिता गोपाल चौधरी तथा सुनील कोल (24) पिता नरेश कोल, तीनों निवासी निवार पहाड़ी, थाना माधवनगर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बैटरी बरामद कर उन्हें धारा 303(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, आरक्षक शुभम (593) एवं अरविंद की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟सार्थक पहल🌟 एसीसी खदान में संग्रहित होगा वर्षाजल, संचयन मॉडल का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, पौधारोपण, फेंसिंग एवं एप्रोच रोड बनाने दिये निर्देश,।पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की भी तैयारी