कटनी में 9 अगस्त को निकलेगी भव्य विशाल पैदल कांवड़ यात्रा, नीलकंठेश्वर धाम में होगा समापन

कटनी। सावन माह के पावन अवसर पर आगामी 9 अगस्त 2026 को कटनी जिले में भव्य विशाल पैदल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा बागेश्वर धाम से प्रारंभ होकर सलेया पड़खुर्द स्थित नीलकंठेश्वर धाम में संपन्न होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार, कांवड़ यात्रा के समापन उपरांत दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने क्षेत्र के शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यात्रा के दौरान “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा करेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश देगा।
पूरे आयोजन की कमान संभाल रहे प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी बाबू ग्रोवर एवं आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने, स्वच्छता का ध्यान रखने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है। यात्रा के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *