रीठी गोदाना के आदिवासी मोहल्ले में जलभराव से ग्रामीण परेशान, नाली नहीं होने से घरों में घुस रहा पानी

रीठी गोदाना के आदिवासी मोहल्ले में जलभराव से ग्रामीण परेशान, नाली नहीं होने से घरों में घुस रहा पानी

रीठी (कटनी)। जनपद पंचायत रीठी अंतर्गत ग्राम पंचायत गोदाना के आदिवासी मोहल्ले में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नाली निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुस रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश के चलते मोहल्ले में पानी भर गया है और कई कच्चे मकानों की नींव कमजोर हो रही है। लोगों को आशंका है कि यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो घर गिरने जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। स्थानीय लोगों ने जनपद पंचायत रीठी और संबंधित अधिकारियों से तत्काल नाली निर्माण कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟सार्थक पहल🌟 एसीसी खदान में संग्रहित होगा वर्षाजल, संचयन मॉडल का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, पौधारोपण, फेंसिंग एवं एप्रोच रोड बनाने दिये निर्देश,।पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की भी तैयारी