नगर निगम कटनी के विभिन्न पदों पर 25 कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का लाभ, कर्मचारियों में हर्ष, निगमायुक्त ने जारी किए आदेश

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी में विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है। शासन के आदेश के अनुपालन में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा जारी पदोन्नति सूची के अनुसार नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद कर्मचारियों में उत्साह का वातावरण है तथा इससे निगम के प्रशासनिक कार्यों में और अधिक गति एवं दक्षता आने की उम्मीद है।
इन पदों पर हुई 25 कर्मचारियों की पदोन्नति
निगमायुक्त श्रीमती परिहार द्वारा जारी आदेश के अनुसार उद्यान निरीक्षक, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, मुख्य राजस्व निरीक्षक, स्टेनोग्राफर-2, सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-2 के सात पद, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक के चार पद, सहायक सामुदायिक विकास संगठक, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक के तीन पद एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक के चार पदों पर 25 कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है। जबकि शेष पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। नगर निगम प्रशासन ने पदोन्नत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की है कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *