राहुल गांधी की गिरफ्तारी से कांग्रेस में उबाल, कलेक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी, भजन-कीर्तन के बीच जारी है विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी की गिरफ्तारी से कांग्रेस में उबाल, कलेक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी, भजन-कीर्तन के बीच जारी है विरोध प्रदर्शन

कटनी। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार रात कटनी कलेक्ट्रेट गेट पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई), ब्लॉक कांग्रेस एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना-स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की रिहाई की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “रघुपति राघव राजा राम” भजन का गायन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने “राहुल गांधी को रिहा करो”, “लोकतंत्र बचाओ” सहित केंद्र सरकार के विरोध में विभिन्न नारे लगाए।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास तक हाल के घटनाक्रम और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई के संबंध में प्रधानमंत्री से जवाब मांगने जा रहे थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया, जिसके विरोध में देशभर में कांग्रेस द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। धरना-प्रदर्शन में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश द्विवेदी (गुड्डू), एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटीक, जितेंद्र गुप्ता, राजेश जाटव, कमल पांडे, अभिषेक प्यासी, शासक गुप्ता, अहमद सिद्दीकी, सुनील श्रीवास, सूर्यकांत कुशवाहा, अजय जेसवानी, हरीश यादव, नारायण निषाद, रानू, रवि मंगलानी, गोलू गुप्ता, रविंद्र प्रताप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post