उपद्रव करने वाला आरोपी गिरफ्तार, निवार पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

कटनी। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निवार चौकी पुलिस ने उपद्रव करने वाले एक आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व तथा चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को ग्राम जरवाही निवासी संतोष कुशवाहा (40 वर्ष) को शांति भंग एवं उपद्रव करने के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति तथा आरक्षक अरविंद और शुभम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *