अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने कटनी पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 66 वारंटी गिरफ्तार, 15 शराब तस्कर दबोचे, 112 से अधिक बदमाशों की हुई जांच

कटनी। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से कटनी पुलिस ने रविवार रात विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में एक साथ हुई इस कार्रवाई के दौरान 17 स्थायी वारंटी और 49 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार किए गए। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई तथा 15 अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया। पुलिस ने अभियान के दौरान 36 गुंडों, 32 निगरानी बदमाशों, जेल से रिहा अपराधियों सहित 112 से अधिक आदतन अपराधियों की जांच की। इसके अलावा 31 जमानती वारंट और 15 समंस भी तामील किए गए।
कार्रवाई के दौरान जुआ एक्ट के तहत 2 प्रकरण, एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं बीएनएसएस की धारा 170 के तहत 1 व्यक्ति तथा धारा 126/135 के तहत 52 व्यक्तियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई।।इसके अलावा पुलिस ने 3 जिलाबदर बदमाशों की जांच की और रात्रि गश्त के दौरान 54 मुसाफिरों का सत्यापन कर उनका विवरण रजिस्टर में दर्ज किया। कटनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों, वारंटियों, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबारियों के विरुद्ध इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *