निवार में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, 530 छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ
कटनी। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार, 20 जुलाई 2026 को निवार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इसके बाद सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकालकर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान में विद्यालय के प्राचार्य, व्याख्याताओं एवं स्टाफ के साथ लगभग 530 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।।कार्यक्रम में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, संतोष प्रजापति सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।








