छात्रों के समर्थन में कटनी के जागरूक लोगों ने दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पेपर लीक को लेकर आक्रोश

छात्रों के समर्थन में कटनी के जागरूक लोगों ने दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पेपर लीक को लेकर आक्रोश

कटनी। दिल्ली में कथित पेपर लीक प्रकरण और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को कटनी के स्थानीय कचहरी चौराहे पर विभिन्न समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र सरकार को बर्खास्त कर नए चुनाव कराने की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है, शासकीय संस्थाओं का निजीकरण बढ़ रहा है और युवाओं को पर्याप्त रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार आम जनता के हितों की रक्षा करने में विफल रही है। ज्ञापन में केंद्र सरकार को तत्काल बर्खास्त कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नए चुनाव कराने की मांग की गई। साथ ही चुनावों में ईवीएम के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग उठाई गई। धरना-प्रदर्शन में विंदेश्वरी पटेल, सचिन शर्मा, श्रावण सोनी, रामलोचन तिवारी, शिव प्रसाद पटेल, सुशील पटेल, लेखराज सिंह, राजू राजा, मनोज निगम, रघुवीर प्रसाद, श्रीकांत शर्मा, ठाकुर हरबंस सिंह, प्रभात पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post