मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर निगमायुक्त ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर निगमायुक्त ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शुक्रवार, 17 जुलाई को कटनी जिले के स्लीमनाबाद आगमन एवं कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त तपस्या परिहार ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के लिए निगम अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।
निगमायुक्त श्रीमती परिहार द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर निगम से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं हेतु प्रभारी अधिकारी उपायुक्त प्रियंका झारिया को बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड की जांच कर फायर सेफ्टी प्रमाण-पत्र जारी करने तथा फायर ब्रिगेड एवं अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, प्रभारी फायर नियंत्रण अधिकारी मृदुल श्रीवास्तव एवं प्रभारी सहायक फायर नियंत्रण अधिकारी शैलेन्द्र दुबे को सौंपी गई है।
इसी प्रकार हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई तथा चलित शौचालयों की व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी एवं स्वच्छता निरीक्षकों को दायित्व दिया गया है। जबकि हेलीपेड कार्यक्रम स्थल पर आमजन एवं हितग्राहियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव एवं उनकी टीम को सौंपी गई है। निगमायुक्त श्रीमती परिहार ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन कर समस्त व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post