सांदीपनि विद्यालयों और स्लीमनाबाद कार्यक्रम स्थल का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

कटनी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरनप्रीत कौर ने सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिंझरी और बहोरीबंद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार भी उनके साथ मौजूद रहीं।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारियों और विज्ञान प्रदर्शनी के लिए बनाए गए कक्षों एवं परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायत बहोरीबंद अंतर्गत स्लीमनाबाद पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सांदीपनि विद्यालय निरीक्षण के दौरान प्राचार्य अजय शंकर पांडे, धीरेन्द्र कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *