भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बने आशुतोष शुक्ला, मयंक गुप्ता को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी

कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने जिला मीडिया प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग प्रभारी हेमंत खंडेलवाल तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल के निर्देशानुसार, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने आशुतोष शुक्ला को जिला मीडिया प्रभारी एवं मयंक गुप्ता को जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
नवीन दायित्वों की घोषणा के बाद भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा, नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। भाजपा जिला संगठन एवं समस्त भाजपा परिवार ने आशुतोष शुक्ला और मयंक गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *