सहायक यंत्रियों को मिली पदोन्नति, कटनी नगर निगम में पदस्थ अंशुमान सिंह बने कार्यपालन यंत्री

सहायक यंत्रियों को मिली पदोन्नति, कटनी नगर निगम में पदस्थ अंशुमान सिंह बने कार्यपालन यंत्री

भोपाल। नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के अंतर्गत कार्यरत सहायक यंत्रियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न निकायों में पदस्थ अधिकारियों को कार्यपालन यंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसी क्रम में कटनी नगर निगम में पदस्थ सहायक यंत्री अंशुमान सिंह को कार्यपालन यंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद उन्हें आगामी आदेश तक नवीन दायित्व सौंपा गया है।विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने अंशुमान सिंह को पदोन्नति मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ नगर निगम के विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मिलेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post