ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने कांग्रेस का अभियान तेज, विजयराघवगढ़ में जिला अध्यक्ष ने ली बैठक

कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ बैठक की।
बैठक में ब्लॉक, मंडलम और ग्राम समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गणेशराव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र सिंह ‘छोटू’, शिवकुमार पटेल, जितेंद्र सिंह, रत्नेश सिंह, रैवा प्रसाद, राजा बाबू, जगदीश पटेल, वंश गोपाल पटेल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *