नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, स्लीमनाबाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना स्लीमनाबाद में आवेदन देकर ग्राम धनगवां निवासी जीतू झारिया पर हाथ पकड़ने तथा विष्णु कुचबंदिया पर जबरन दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(1), 351(3), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3 और 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी विष्णु कुचबंदिया (23 वर्ष) पिता राजकुमार कुचबंदिया एवं जितेंद्र उर्फ जीतू झारिया (25 वर्ष) पिता दशरथ झारिया, दोनों निवासी ग्राम धनगवां, को 10 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विष्णु कुचबंदिया का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय कटनी में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, सहायक उप निरीक्षक मानकी धुर्वे, प्रधान आरक्षक प्रेम पटेल, लखन पटेल, आरक्षक मनीष पटेल, महिला आरक्षक नेहा शर्मा, आरक्षक रजनीश टेकाम और आशीष पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *