निवार पुलिस ने आधा किलो गांजे के साथ दो महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

निवार पुलिस ने आधा किलो गांजे के साथ दो महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माधवनगर थाना अंतर्गत निवार चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा की टीम ने 11 जुलाई 2026 को ग्राम शाहपुर और लालपुर में कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 42 वर्षीय एवं 48 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से करीब आधा किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(B) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, मनीष कुमार, आरक्षक अरविंद कुशवाहा एवं महिला आरक्षक आरती की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post