विशेष राजस्व वसूली शिविर कल 10 जुलाई को, संपत्तिकर की अग्रिम राशि जमा करने पर मिलेगी 5 प्रतिशत की छूट

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर की वसूली को गति देने एवं अधिक से अधिक करदाताओं को अग्रिम कर जमा करने के लिए शुक्रवार 10 जुलाई को विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किया जाएगा।
यह शिविर संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शासन के प्रावधान अनुसार अग्रिम संपत्तिकर जमा करने वाले करदाताओं को 5 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा। निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा आदेश जारी कर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक एवं वार्ड वसूली कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने वार्डों में अधिकाधिक संपत्ति करदाताओं से संपर्क कर उन्हें वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक संपत्तिकर का अग्रिम भुगतान करने के लिए प्रेरित करें।
राजस्व अधिकारी श्री पाठक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि संपत्ति कर वसूली अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिकतम कर संग्रह सुनिश्चित किया जाए। निगम प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से शासन द्वारा प्रदाय की जा रही छूट का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *