उपद्रव करने वाले युवक पर निवार पुलिस ने की कार्रवाई, गिरफ्तार कर भेजा जेल

Oplus_16908288

उपद्रव करने वाले युवक पर निवार पुलिस ने की कार्रवाई, गिरफ्तार कर भेजा जेल

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में उपद्रव करने वाले एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के निर्देशन में चौकी प्रभारी निवार उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए 7 जुलाई 2026 को उपद्रव करने के आरोप में अमन बर्मन (23 वर्ष), पिता संतोष बर्मन, निवासी निवार, थाना माधवनगर को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी एवं आरक्षक अरविंद की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था भंग करने वाले एवं उपद्रवियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post