कुर्मक्षत्रीय पटेल समाज कटनी को मिला नया नेतृत्व, ऋषीराम पटेल लगातार दूसरी बार बने जिला अध्यक्ष

कटनी। कुर्मक्षत्रीय पटेल समाज जिला कटनी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गुलमोहर गार्डन, नदीपार में आयोजित हुई। बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षक नारायण सिंह एवं सूर्यनारायण पटेल की उपस्थिति में समाज के जिला अध्यक्ष का सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न कराया गया।
बैठक में बिंदेश्वरी पटेल ने ऋषीराम पटेल को पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। इसके बाद ऋषीराम पटेल को आगामी तीन वर्षों के लिए कुर्मक्षत्रीय पटेल समाज जिला कटनी का जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं संतराम पटेल को युवा जिला अध्यक्ष के पद पर यथावत बनाए रखने पर भी सहमति बनी। इस अवसर पर समाज के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक एकता बढ़ाने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में ललित पटेल, कुंजीलाल पटेल, सुरेश पटेल, डॉ. बलराम पटेल, रविशंकर पटेल, विष्णु पटेल, विनय पटेल, फूलचंद पटेल, महेंद्र पटेल, मथुरा प्रसाद पटेल, मिट्ठूलाल पटेल, हरशरण पटेल, प्रकाश पटेल, सरवन सिंह पटेल, संतोष पटेल, शिवकुमार पटेल, लखनलाल पटेल, बाबूराम पटेल, डॉ. विजय पटेल, प्रदीप पटेल, विजय पटेल, गनपत पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *