रात भर एक्शन मोड में रही कटनी पुलिस,।कांबिंग गश्त में 132 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप

कटनी। जिलेभर में शनिवार को कटनी पुलिस ने व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाते हुए अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान 24 स्थाई वारंटी और 52 गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 132 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 56 जमानती वारंट और 60 समंस तामील किए गए।
अभियान के दौरान पुलिस ने 49 गुंडों, 41 निगरानी बदमाशों और एक जिलाबदर बदमाश की भी जांच की। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के तहत चार प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 35 लोगों पर बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई तथा एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने 60 मुसाफिरों का सत्यापन भी किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *