गांव में उपद्रव कर फैला रहा था अशांति, निवार पुलिस ने सिखाया सबक, गिरफ्तार कर भेजा जेल

Oplus_16908288

गांव में उपद्रव कर फैला रहा था अशांति, निवार पुलिस ने सिखाया सबक, गिरफ्तार कर भेजा जेल

कटनी। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर उपद्रवियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस ने उपद्रव करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जून 2026 को ग्राम जरवाही निवासी मोनू बर्मन (23) पिता स्वर्गीय राजेन्द्र बर्मन को उपद्रव करने के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा, उपनिरीक्षक कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन तथा आरक्षक अरविंद और वकील यादव की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post