कटनी में विकासखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता 30 जून को, रसोइया बहने दिखायेंगी पाक कला

कटनी। जनपद पंचायत कटनी एवं जनपद शिक्षा केंद्र कटनी के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कल 30 जून 2026, मंगलवार को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से बाड़सले हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मिशन चौक कटनी में आयोजित होगी।
आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई है कि प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इस दौरान रसोइया सह सहायकों की पाक कला प्रतिभा का प्रदर्शन होगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर उनका प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने सभी आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। इस आयोजन का उद्देश्य रसोइयों की पाक कला को प्रोत्साहित करना तथा प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन तैयार करने की दिशा में नवाचार को बढ़ावा देना है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *