बड़वारा क्षेत्र में दो बड़े हादसे, एक का हाथ कट कर हुआ अलग, दूसरा गंभीर, तीन घायल, मझगवां और विलयतकला में हुई घटना
कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम हादसों का संदेश लेकर आई। यहां पर शाम लगभग 6 बजे मझगवां ग्राम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलकर और ट्राले की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं रात लगभग 10:30 बजे दूसरी घटना विलायत कला पेट्रोल पंप के सामने हुई। विलायत कला में ट्राला और मिनी ट्रक की जोरदार भिड़ंत में मिनी ट्रक के परिचालक का हाथ कट कर अलग हो गया। आनन फानन में जागरूक लोगों के द्वारा ट्रक में फंसे गंभीर रूप से घायल परिचालक को तत्काल कटनी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया।
बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि मझगवां एवं विलायत कला के समीप हुए ट्रकों की भिड़ंत में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल घायलों के नाम सामने नहीं आ पाए हैं पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।








