कटनी में पदस्थ रहे दोनों जांबाज एसडीओपी फिर से फील्ड में तैनात, एक को जबलपुर कोतवाली सीएसपी तो दूसरे को बनाया गया हटा एसडीओपी, हॉक फोर्स में भी गाड़े झंडे…

कटनी में पदस्थ रहे दोनों जांबाज एसडीओपी फिर से फील्ड में तैनात, एक को जबलपुर कोतवाली सीएसपी तो दूसरे को बनाया गया हटा एसडीओपी, हॉक फोर्स में भी गाड़े झंडे…

कटनी। कटनी जिले में पदस्थ रहे दोनों एसडीओपी बालाघाट हॉक फोर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सेवा अवधि पूर्ण करने के बाद अब दोबारा फील्ड में मशक्कत करने के लिए उतर रहे हैं। बालाघाट हॉक फोर्स में पदस्थ रहते हुए कटनी विजयराघवगढ़ के पूर्व एसडीओपी केपी सिंह एवं स्लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर ने नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए कई नक्सलियों को ठिकाने लगाया। उनकी जांबाज कार्यशैली के कारण उन्हें राज्य सरकार ने पुरस्कृत भी किया। हॉक फोर्स में सेवाएं समाप्त होने के तुरंत बाद अब दोबारा उन्हें फील्ड में मोर्चा संभालने के लिए पदस्थ किया गया है।
गत देर शाम जारी हुई तबादला सूची में सहायक सेनानी हॉक फोर्स बालाघाट के पद पर पदस्थ अखिलेश गौर को नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली जबलपुर का दायित्व सौंपा गया है, जबकि कृष्ण कुमार सिंह पटेल को दमोह हटा एसडीओपी बनाया गया है। उन्हें दोबारा फील्ड में पदस्थ किए जाने पर विभागीय कर्मचारियों में हर्ष है और उन्होंने दोनों ही अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post