अवैध रेत परिवहन के खिलाफ विजयराघवगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई, रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

Oplus_16908288

अवैध रेत परिवहन के खिलाफ विजयराघवगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई, रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

कटनी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने मामले में बीएनएसएस एवं खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 25 एवं 26 जून की दरम्यानी रात कटनी नदी के बकठा घाट से अवैध रूप से रेत निकालकर परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरी हुई मिली। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक से रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 4/21 खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक संतोष स्वामी, आरक्षक पप्पू प्रजापति एवं चालक आरक्षक मज्जू कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post