विजयराघवगढ़ के हिनौता से चोरी गया ट्रैक्टर पुलिस ने किया बरामद, विजयराघवगढ़ पुलिस को मिली सफलता

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चोरी गए वाहनों एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है, जबकि आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, 21 जून 2026 को ग्राम खजुरा निवासी शंभू शिवहरे (75) ने थाना विजयराघवगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका स्वराज कंपनी का नीले रंग का ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 54 जेडबी 1318 ग्राम हिनौता में ट्रैक्टर चालक राजेन्द्र केवट के घर के सामने से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए ट्रैक्टर की कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपए बताई गई थी।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना विजयराघवगढ़ में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 25 जून 2026 को जिला शहडोल के थाना गोहपार क्षेत्र से चोरी गए ट्रैक्टर को बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि संतोष कुमार स्वामी एवं आरक्षक पप्पू प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *