लखापतेरी हाईवे चाकूबाजी कांड, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, निवार पुलिस को मिली सफलता, एक की तलाश

लखापतेरी हाईवे चाकूबाजी कांड, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, निवार पुलिस को मिली सफलता, एक की तलाश

कटनी। थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार क्षेत्र के ग्राम लखापतेरी हाईवे पर चालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के निर्देशन में थाना प्रभारी संजय दुबे एवं चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, शैलेश कुमार यादव (30) निवासी गुलवारा, थाना माधवनगर को अज्ञात आरोपियों ने लखापतेरी बायपास स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास वाहन रोककर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पेट्रोल पंप एवं बायपास मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच के दौरान पुलिस ने जबलपुर निवासी शनि चौधरी (24) पिता सुरेश चौधरी एवं आर्यन सेन (19) पिता राजकुमार सेन, दोनों निवासी बेलखाडू जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ओवरटेक के दौरान साइड नहीं देने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू एवं आल्टो कार क्रमांक MP 20 ZD 8252 जब्त कर ली है। वहीं, एक अन्य आरोपी संदीप बर्मन एवं घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक MP 20 ZP 9661 की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शनि चौधरी के विरुद्ध पूर्व में कटनी एवं जबलपुर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय दुबे, चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, उपनिरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक मनीष कुमार, देवेश कुमार, अंकित दुबे, गौरव सेन तथा आरक्षक अरविंद कुशवाहा, वकील यादव, आदर्श सिंह बघेल एवं नवीन शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post