कटनी की बेटी डॉ. अनमोल सचदेवा को मिली पीएचडी की उपाधि, राष्ट्रपति के हाथों हुई सम्मानित

कटनी। कटनी की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. अनमोल सचदेवा ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आयोजित 36वें दीक्षांत समारोह में उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
विगत 21 जून को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने डॉ. अनमोल सचदेवा को पीएचडी की डिग्री प्रदान की। समारोह में मंगुभाई पटेल, मोहन यादव सहित स्थानीय सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। डॉ. अनमोल सचदेवा की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों और जिलेवासियों में हर्ष का वातावरण है। उनकी इस सफलता को कटनी जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *