अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा योजनाओं का लाभ: अशोक विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर पहाड़ी निवार पंचायत में जनकल्याण शिविर आयोजित

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा योजनाओं का लाभ: अशोक विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर पहाड़ी निवार पंचायत में जनकल्याण शिविर आयोजित

कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पहाड़ी निवार पंचायत में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया है। उन्होंने कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा गांव, गरीब और किसानों के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।
श्री विश्वकर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी भेदभाव के समयबद्ध तरीके से पहुंचे तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय वीरभद्र माली, सरपंच, उप सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post