बड़वारा पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली किया जप्त, भुडसा के नौआ घाट क्षेत्र से हो रहा था परिवहन

कटनी। जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध खनिज परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, 24 जून को थाना बड़वारा पुलिस ग्राम गश्त एवं अपराधियों की पतासाजी के दौरान ग्राम भुडसा के नौआ घाट क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक लाल रंग के बिना नंबर महिंद्रा ट्रैक्टर को रोका, जिसकी ट्रॉली में रेत भरी हुई थी। पूछताछ में चालक ने अपना नाम गंगा कोल (30) निवासी ग्राम लमकना, थाना बड़वारा बताया।
गश्त के दौरान ही पुलिस ने एक अन्य नीले रंग के पावरट्रैक ट्रैक्टर को भी रोका, जिसकी ट्रॉली में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। वाहन चालक ने अपना नाम विजेंद्र कोल (21) निवासी ग्राम भुडसा, थाना बड़वारा बताया। पुलिस द्वारा दोनों चालकों से रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया तथा उनके विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.के. पटेल, सहायक उपनिरीक्षक महेश प्रताप सिंह एवं आरक्षक अनिल साकेत की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *