नदी में चैनल निर्माण एवं गाद निकासी तेज, अपस्ट्रीम का जल, बैराज तक पहुंचाने के प्रयास अनवरत जारी

कटनी। नगरवासियों को ग्रीष्मकाल के दौरान पर्याप्त एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा जल संरक्षण एवं जल उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। बैराज के जलस्तर में तेजी से आ रही गिरावट को देखते हुए निगम प्रशासन ने बैराज के अपस्ट्रीम क्षेत्र में एकत्रित पानी को बैराज तक पहुंचाने की विशेष कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा नें बताया कि इसी क्रम में नदी में चैनल निर्माण एवं गाद निकासी का कार्य निरंतर रूप से जारी है, ताकि अपस्ट्रीम में उपलब्ध जल को सुगमता से बैराज तक पहुंचाया जा सके। नदी में जमा गाद हटाने से जल प्रवाह में सुधार होगा तथा अधिक मात्रा में पानी का संचयन एवं उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। इससे बैराज में जल उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी और नगर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
नगर निगम प्रशासन द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण, जल उपलब्धता बढ़ाने तथा नागरिकों को नियमित एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार जलापूर्ति व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपादित किया जा रहा है, जिससे नगरवासियों को किसी प्रकार की जल संकट की स्थिति का सामना न करना पड़े।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *