कटनी रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई, चेकिंग के दौरान पकड़े गए अवैध वेंडर, सामान जब्त, यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़

कटनी। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और खान-पान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आज प्रशासन द्वारा एक संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई के दौरान स्टेशन परिसर में अनाधिकृत रूप से सामग्री बेच रहे अवैध वेंडरों पर शिकंजा कसा गया। यह औचक निरीक्षण रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें श्री नावेद (सीसीआई), एच.के. शुक्ला (एसएमसी), बलवेंद्र प्रताप सिंह (सीएचआई) शामिल रहे
सामान जब्त, आरपीएफ को सौंपा
निरीक्षण के दौरान स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर अवैध रूप से घूमकर सामान बेच रहे वेंडरों में हड़कंप मच गया। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध वेंडरों को रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए अवैध वेंडरों से बेची जा रही सामग्री को तत्काल जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए सामान को रेलवे के पार्सल ऑफिस में जमा कराया गया है। पकड़े गए आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध वेंडिंग के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *