नगर ने विभिन्न स्थलों पर 113 सोक पिट निर्माण सहित 62 कुओं की कराई सफाई

कटनी। जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत निगम प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जल संरक्षण संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित किया जा रहा है। अभियान के तहत जल के प्रभावी संचयन एवं भू-जल पुनर्भरण को बढ़ावा देने के लिए नगर के विभिन्न सार्वजनिक हैंडपंप स्थलों पर सोक पिट निर्माण के साथ ही पुरानी जल संरचनाओं की साफ सफाई एवं जीर्णोद्धारा का कार्य किया जा रहा है।
नगर निगम के जल प्रदाय विभाग के कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा नें जानकारी देते हुए बताया कि जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु चलाये जा रहे इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में स्थापित हैंडपंपों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर कुल 113 सोक पिटों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन सोक पिटों के माध्यम से हैंडपंप के माध्यम से व्यर्थ बहनें वाले पानी सहित वर्षा जल को सीधे भूमि में समाहित कर भू-जल स्तर बढ़ाने में सहायता मिलेगी, साथ ही जलभराव की समस्या में भी कमी आएगी। यह पहल जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।
62 कुओं की हुई सफाई
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के क्रम में नगर क्षेत्र के 62 पारंपरिक कुओं की सफाई का कार्य कराया गया है। अभियान के तहत कुओं से गाद, कचरा एवं अन्य अवांछित सामग्री हटाकर उनकी जलधारण क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया गया है। निगम प्रशासन द्वारा किए गए इस कार्य से वर्षा जल के बेहतर संचयन में सहायता मिलेगी तथा भूजल स्तर को बढ़ाने में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण से भविष्य में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। निगम प्रशासन द्वारा जल संरक्षण के प्रति नागरिकों को भी जागरूक किया जा रहा है तथा सभी से जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है। अभियान के तहत संचालित जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से भी जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने तथा वर्षा जल संचयन एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग को अपनाने की अपील की गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *