संत निरंकारी भवन माधवनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योग शिविर का आयोजन
कटनी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी भवन, माधवनगर में शनिवार सुबह योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में साध संगत एवं सेवादल के भाई-बहनों ने सहभागिता की।योग शिविर का संचालन पतंजलि योग समिति के जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराते हुए नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार एवं सेवादल संचालक शंकर भाषाणी की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन की साध संगत, सेवादल के भाई-बहन एवं अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।








