योगेंद्र और लल्लू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी, बढ़ाया कटनी जिले का मान, असाटी समाज, कटनी ने बताया ऐतिहासिक निर्णय

कटनी। असाटी समाज के उत्थान, प्रगति और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने अखिल भारतीय असाटी (वैश्य) समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी ने कटनी जिले से सामाजिक गतिविधियों के उत्थान और प्रगति को बढ़ावा देने योगेंद्र कुमार असाटी और राधेश्याम गुप्ता को संरक्षक एवं लल्लू लाल असाटी तथा रोशन लाल असाटी भरोला को मार्गदर्शक पद पर नियुक्त किया है। असाटी (वैश्य) समाज विकास समिति कटनी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र असाटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए सराहना की है। उन्होंने नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए असाटी समाज के हित में समय समय पर सुझाव एवं मार्गदर्शन देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कटनी जिले को स्थान देने से जिले के मान सम्मान में वृद्धि के साथ जिला गौरांवित हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी के अभूतपूर्व निर्णय पर खुशी जताते और हर्ष व्यक्त करते हुए कार्यकारिणी के पदाधिकारी सुनील मंचू असाटी, संतराम असाटी ,संजय असाटी, राजकुमार असाटी, संदीप राजा असाटी, जितेंद्र गुप्ता, राजेश असाटी, मनोज असाटी, प्रकाश असाटी, प्रेम नारायण एवं अन्य पदाधिकारी जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *