अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुठला थाने में पुलिस स्टाफ ने किया योग अभ्यास,।थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ रहा मौजूद
कटनी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कुठला थाना परिसर में पुलिस स्टाफ द्वारा योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अखिलेश दहिया के नेतृत्व में समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
योग कार्यक्रम की शुरुआत प्राणायाम और ध्यान से हुई, जिसके बाद विभिन्न योगासन किए गए। थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने कहा कि योग न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहने में मदद करता हैं और यह हमारे दैनिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी स्टाफ को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि एक स्वस्थ पुलिस कर्मी ही समाज और देश की बेहतर सेवा कर सकता है। समस्त स्टाफ ने योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।








