सेवा दिवस के रूप में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिवस, एनएसयूआई ने किया रक्तदान, महिला कांग्रेस ने वृद्धाश्रम में बांटे फल

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिवस, एनएसयूआई ने किया रक्तदान, महिला कांग्रेस ने वृद्धाश्रम में बांटे फल

कटनी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। एनएसयूआई एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए रक्तदान, फल वितरण एवं स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित किए। जिला अस्पताल कटनी में एनएसयूआई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
जिला एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने बताया कि प्रदेशभर में राहुल गांधी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को राहुल गांधी लगातार प्रमुखता से उठाते रहे हैं, जिससे युवा वर्ग में उनके प्रति विशेष उत्साह देखने को मिलता है। वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सौम्या राँधेलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बच्चन नायक वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल एवं स्वल्पाहार का वितरण किया। इस दौरान केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जनहित और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर राहुल गांधी लगातार अपनी बात रखते रहे हैं। कार्यक्रमों में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव दिव्यांशु मिश्रा (अंशु), वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल पांडेय, पूर्व पार्षद राहुल पटेरिया, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक, मुंडवारा विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग, ब्लॉक अध्यक्ष यश यादव, दिग्विजय सिंह, रवींद्र कुदराहा, मीनाक्षी बलवी, रश्मि अग्रवाल, नीरा सोनी, मनीषा सोलंकी, शशांक कछवाहा, शिवेंद्र सिंह, यदुवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post