एनकेजे पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली नाबालिग बालिका, खुशी से खिले परिजनों के चेहरे, बालिका के वापस मिलने पर जताया आभार

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कटनी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना एनकेजे पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को महज 12 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना एनकेजे प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की गई।
थाना एनकेजे में दर्ज अपराध क्रमांक 322/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग बालिका का पता लगाकर उसे सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पुलिस द्वारा बालिका को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए एनकेजे पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यप्रणाली की सराहना की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक सहपाल परतेती, प्रधान आरक्षक गणेश दत्त मिश्रा, कोदूलाल पटेल तथा आरक्षक अर्पित पटेल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुमशुदा एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे परिवारों को समय पर राहत मिल सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *