क्षेत्र में मचा रहे थे उपद्रव, निवार पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

क्षेत्र में मचा रहे थे उपद्रव, निवार पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

कटनी। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं उपद्रवियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस ने उपद्रव करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए गत 17 जून 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में कमल नामदेव (35 वर्ष) पिता शिवबालक नामदेव एवं विजय राय (38 वर्ष) पिता लक्ष्मण प्रसाद राय, निवासी देवरी हटाई, थाना बड़वारा, जिला कटनी शामिल हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, आरक्षक अरविंद तथा वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं उपद्रव फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post