श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर अमृतवेला ट्रस्ट ने छबील सेवा का किया आयोजन, हजारों लोगों ने ग्रहण किया मीठा शरबत

कटनी। श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी के शहीदी दिवस के अवसर पर अमृतवेला ट्रस्ट, कटनी द्वारा गुरुवार को झिंझरी मोड़ स्थित मुरली रेस्टोरेंट के सामने मीठे शरबत (छबील) सेवा का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली इस सेवा में हजारों राहगीरों, श्रद्धालुओं और संगत ने मीठा शरबत ग्रहण कर गुरु साहिब जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा में अमृतवेला ट्रस्ट के सभी सेवादारों ने निस्वार्थ भाव और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं। सेवा स्थल पर लगातार लोगों की भीड़ बनी रही और बड़ी संख्या में नागरिकों ने शरबत ग्रहण कर सेवा कार्य की सराहना की। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस सेवा, त्याग और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए छबील सेवा का आयोजन किया गया, जिससे राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके। शहरवासियों ने अमृतवेला ट्रस्ट की इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे मानव सेवा और “सरबत दा भला” की भावना को साकार करने वाला प्रेरणादायक प्रयास बताया। कार्यक्रम के समापन पर अमृतवेला ट्रस्ट, कटनी ने सभी सहयोगियों, सेवादारों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट ने भविष्य में भी समाजहित और मानव सेवा से जुड़े ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *