कटनी में पटवारियों का बड़ा फेरबदल, 61 के तबादले, ऊंची पकड़ वालों को छूट, वर्षों से जमे कर्मचारियों पर कब गिरेगी गाज

कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से विभिन्न तहसीलों में पदस्थ 61 पटवारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार 18 पटवारियों के स्थानांतरण स्वेच्छिक आधार पर किए गए हैं, जबकि 43 पटवारियों का तबादला प्रशासनिक दृष्टि से किया गया है।
कलेक्टर ने सभी स्थानांतरित पटवारियों को तीन दिन के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के इस फैसले को लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पटवारियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार तबादला सूची में ऐसे कई पटवारियों के नाम शामिल नहीं है या उन्हें हटाया नहीं गया है, जो वर्षों से एक ही तहसील में पदस्थ है या नियमों के विपरीत अपनी गृह तहसील में कार्य कर रहे है। इनमें कुछ ऐसे नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनके उच्च राजनीतिक संपर्क होने की चर्चाएं रही हैं। वैसे तो यह तबादले जिले की राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम हो सकता था मगर जारी तबादला लिस्ट ने सभी को चौका दिया है। शहर एवं उसके आसपास की तहसीलों में जमे कई पटवारियों की राजनैतिक पकड़ के आगे लगता है प्रशासनिक आदेशों की भी हवा निकल गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *