मित्तल कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, जांच में आया नया मोड़, दो सगी बहनों से पूछताछ, करोड़ो का लेनदेन

मित्तल कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, जांच में आया नया मोड़, दो सगी बहनों से पूछताछ, करोड़ो का लेनदेन

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के मित्तल कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर शाहनगर निवासी दो सगी बहनों से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आकाशदीप उर्फ गोल्डी निवासी कनोह, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। वह यूनिप्रो जल निगम की शाहनगर-पवई तेंदूघाट परियोजना में अधिकारी के पद पर कार्यरत था और मित्तल कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनके बाद दोनों बहनों से पूछताछ शुरू की गई है। चर्चाओं में यह बात भी सामने आई है कि दोनों बहनों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये जमा होने की जानकारी मिली है, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। माधवनगर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक आकाशदीप का इन दोनों युवतियों से कोई संपर्क था या नहीं और क्या इस संदिग्ध मौत के पीछे कोई आर्थिक या अन्य कारण जुड़ा हुआ है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और युवक की अचानक हुई मौत से जुड़े कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। मामले की गुत्थी सुलझने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post