पदभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे नवागत एएसपी कमल मौर्य, शहर का किया निरीक्षण

कटनी। जिले के नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रियता का परिचय देते हुए शहर का भ्रमण कर कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने थाना कोतवाली परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही थाना माधवनगर क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं यातायात संचालन की स्थिति का अवलोकन किया।
शहर भ्रमण के दौरान एएसपी श्री मौर्य ने प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों तथा महत्वपूर्ण चेकिंग पॉइंटों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने, यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा थाना कोतवाली परिसर में अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई व्यवस्था एवं जनसुनवाई प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी श्री मौर्य ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासित, जनोन्मुखी और पारदर्शी पुलिसिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनके इस सक्रिय दौरे को जिले में प्रभावी कानून व्यवस्था और बेहतर पुलिस-जन संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *