लखपतेरी में उपद्रव करने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और उपद्रव फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने ग्राम लखपतेरी में उपद्रव करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के निर्देशन में चौकी प्रभारी निवार उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा द्वारा कार्रवाई की गई। गत 12 जून 2026 को ग्राम लखपतेरी निवासी आकाश कुशवाहा (19 वर्ष), पिता संजय कुशवाहा को उपद्रव करने के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस की इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, आरक्षक अरविंद एवं वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *